हरिहरगंज ( पलामू)
हरिहरगंज प्रखंड क्षेत्र के डेमा गांव स्थित विद्यालय में रविवार को ऊंची उड़ान क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। दो पाली में आयोजित प्रतियोगिता में वर्ग छठी से दसवीं तक के करीब 300 छात्र- छात्राओं ने भाग लिया। इस दौरान संयोजक कमेटी के विवेकानंद कुमार, जयप्रकाश कुमार, रविरंजन कुमार, रंजन कुमार वर्मा ने बताया कि ऊंची उड़ान क्विज प्रतियोगिता कराने का उद्देश्य बच्चों के वास्तविक चुनौतियों को महसूस कराना, प्रतिभागियों को उनकी रुचि वाले क्षेत्र के अनुसार उज्जवल भविष्य के लिए मार्गदर्शन करना है । व्यवस्थापक कमेटी के आकाश कुमार मेहता, सुनील कुमार, मुकेश कुशवाहा, छोटू कुमार ने कहा कि क्विज प्रतियोगिता का परिणाम आगामी 12 जनवरी को जारी किया जाएगा। इसमें बेहतर करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया जाएगा। क्विज प्रतियोगिता के सफल आयोजन विद्यालय के प्रधानाध्यापक नरेन्द्र पाण्डेय प्रो रंजीत कुमार, समाजसेवी कुंदन कुमार यादव, शिक्षक अजय कुमार, रामसागर प्रसाद के अलावे प्रकाश कुमार सिंह, सचिन कुमार, उमेश कुमार, दीपक कुमार, राकेश कुमार, गुड्डू कुमार, राहुल ठाकुर, रवि रंजन कुमार, हरेंद्र कुमार, धिरेंद्र कुमार आदि का सराहनीय योगदान रहा।

