विश्रामपुर (पलामू)
विश्रामपुर थाना क्षेत्र के भंडार गांव स्थित एक कुआं व नावाबाजार थाना क्षेत्र के चेचरिया गांव स्थित एक कुआं में मंगलवार की रात नीलगाय गिर गई। जिसकी सूचना ग्रामीणों के द्वारा वन विभाग के अधिकारियों को दी। जिसके बाद मोहम्मदगंज वन प्रक्षेत्र के वनपाल अभिषेक पांडेय, जितेन्द्र साव, मिथलेश कुमार, मुन्ना चौधरी, संदीप कुमार सहित वन कर्मियों की टीम घटना स्थल पर पहुंची। जहां टीम के द्वारा रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। वन कर्मियों के द्वारा तीन घंटे की मसक्कत के बाद दोनों नीलगाय को सकुशल कुआं से बाहर निकाला।

