विश्रामपुर (पलामू)
विश्रामपुर विधानसभा से राजद के नवनिर्वाचित विधायक नरेश प्रसाद सिंह ने दरियादिली दिखाते हुए एक स्वच्छ राजनीति का एक नमूना पेश किया। विजय जुलूस के दौरान श्री सिंह डाला गांव से गुजर रहे थे। इसी बीच वे भाजपा नेत्री संध्या सिंह के घर पहुंच गए। उन्होंने श्रीमती सिंह से क्षेत्र के विकास में सहयोग करने का अपील किया। कहा कि चुनाव खत्म हुआ,अब राजनीतिक तल्खियां भी खत्म होनी चाहिए। विस क्षेत्र के विकास हेतु सभी लोग अपना सुझाव दें। सही सुझावों पर अमल किया जाएगा। संध्या सिंह ने भी विधायक नरेश प्रसाद सिंह को जीत की बधाई दी। उन्होंने कहा कि सकारात्मक सोच के साथ जनकल्याणकारी कार्य करें, हर संभव मदद किया जाएगा। मौके पर कई लोग मौजूद थे।

