बरवाडीह (लातेहार )
झारखंड राज्य स्थापना दिवस पर दिया तले अंधेरा वाली कहावत शुक्रवार को बरवाडीह में चरितार्थ होती नजर आई।इस अवसर पर पूरा प्रदेश रोशनी से जगमगा रहा था।वही बरवाडीह प्रखंड क्षेत्र अंधेरे में डूबी हुई थी। राज्योउत्सव के अवसर पर बरवाडीह प्रखंड व अंचल कार्यालय मे रोशनी से सजावट की गई थी कार्यालय रंग विरंगे झालरों से सजाया गया था।
दरअसल मामला यह है कि झारखंड स्थापना दिवस के दिन सुबह से ही बरवाडीह प्रखंड क्षेत्र में बिना सूचना का बिजली गुम थी। जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना उठाना पड़ा। लाइट नियमित तरीके से नहीं मिलने के कारण स्थापना दिवस के दिन ही पूरा क्षेत्र अंधेरा कायम रहा इसके बाद बिजली विभाग के एसी के पहल के बाद बिजली सेवा शुरू की गई।इस संबंध में एसी संतोष कुमार ने बताया कि ग्रिड में कार्य हो रहा था ।लेकिन इसकी सूचना क्षेत्र के स्थानीय अधिकारी के द्वारा नहीं दी गई। जो सरासर गलत है।वैसे अधिकारियों पर शॉकज किया जाएगा और उन पर कार्रवाई की जाएगी।

