हुसैनाबाद (पलामू)
हुसैनाबाद प्रखंड अंतर्गत दंगवार निवासी सेवा निवरित शिक्षक राम सुचित मिश्रा का निधन सोमवार की सुबह हो गया।वे विगत कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे। उन्हें घर में गिरने से सिर में गंभीर चोट आई थी ।उनका फिलवक्त इलाज जमुहार स्थित अस्पताल में चल रहा था वे वेंटिलेशन पर थे।। सोमवार की सुबह ह्रदय गति रुकने से उनकी मृत्यु हो गई।वे दो दिन पूर्व ही हेरिटेज हॉस्पिटल बनारस से इलाज करा करके अपना घर दंगवार वापस आए थे। उनको सांस लेने में परेशानी हो रही थी। चिकित्सको ने बताया था कि इनका दोनों किडनी काम करना बंद कर दिया हैं।वे बिगत दो दिन से खाना पीना भी छोड़ दिए थे। स्वर्गीय मिश्रा के दो पुत्र। सुनील मिश्र व प्रभव विनय मिश्र व दो पुत्रियां हैं ।उनका अंतिम दाह संस्कार दंगवार स्थित सोन नदी घाट पर मंगलवार को किया जाएगा। उनके निधन की खबर सुनते ही शाकद्वीपीय ब्राह्मण समाज के लोगों ने गहरी संवेदना व्यक्त किया है। शोक संवेदना व्यक्त करने वालों में विजयानंद सरस्वती ,अधिवक्ता संतोष कुमार पांडेय, कांग्रेसी नेता नवल किशोर पाठक, संजय मिश्रा, उमेश पाठक ,सुरेश पाठक, सत्यनारायण पाठक, राजेंद्र मिश्रा, धनंजय मिश्रा,अरुण मिश्रा,प्रेम पाठक, रंजीत कुमार मिश्र, आदि लोगों ने गहरी संवेदना व्यक्त की है तथा कहा है कि स्वर्गीय मिश्रा व्यवहार कुशल मृत्यु भाषी व साहित्य के अच्छे ज्ञाता थे। उन्होंने कई पुस्तक की रचना की है ।उनके निधन से शाकद्वीपीय ब्राह्मण समाज को अपूर्णीय क्षति पहुंचा है। ईश्वर शोक संतप्त परिवार को इस दुःख के घड़ी में धैर्य प्रदान करें।

