विश्रामपुर (पलामू)
झारखंड युवा विकास पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष रजनीश रंजन दुबे उर्फ विकाश दुबे ने रविवार को प्रत्यासी जागृति दुबे के पक्ष में जन्मपर्क अभियान चलाया। इसके तहत श्री दुबे भंडार,बसना,ब्रह्मोरिया,शंखा,केतात सहित दर्जनों गांवों में जाकर जागृति दुबे के लिए समर्थन मांगा। उन्होंने कहा कि विश्रामपुर को भ्रष्टाचार से मुक्ति दिलाने का समय आ गया है। आप हमे समर्थन दें, हम आपको भ्रष्टाचार मुक्त और विकसित बिश्रामपुर देंगे। मौके पर विवेक शुक्ला,मुखिया रवि शंकर चौबे उर्फ सेठ चौबे,तोलरा मुखिया रोहित तिवारी, शेष पासवान,आलोक पांडे,छोटू पाण्डेय,डबल पांडेय,बूबून पाण्डेय,धर्मेंद्र पाण्डेय,अनूपम पाण्डेय,रामू दुबे सहित कई लोग मौजूद थे।