मनिका विधान सभा क्षेत्र मे दर्जनों संभावित प्रत्याशी कर रहे टिकट की दावेदारी,बढ़ी बेचैनी

बरवाडीह (लातेहार)

चुनावी आदर्श अचार संहिता लागू होने के बाद संभावित प्रत्याशियों की बैचेनी बढ़ गई है। खासकर राष्ट्रीय दलों के उम्मीदवार अधिक परेशान हैं। सबकी नजर टिकट पर टिकी है। प्रमुख दलों ने अब तक मनिका विधान सभा के प्रत्याशियों के नाम सार्वजनिक नहीं किए हैं। मनिका अभी कांग्रेस के खाते में है। हालांकि कांग्रेस फिर उन्हीं सीटिंग विधायक पर ही दांव लगाएगी या नया चेहरा सामने करेगी, यह अभी स्पष्ट नही हो पाया है।
जबकि मनिका सीटों पर अन्य कई लोग दावेदारी कर रहे हैं। कोई खुद को पार्टी का पुराना सिपाही बता रहा तो कोई स्थानीय प्रतिनिधियों को टिकट देने की बात कर रहे है। वही
जातीय संख्या बल के आधार पर टिकट के दावेदार बता रहे हैं। टिकट की दौड़ में नए-पुराने कार्यकर्ता भी दावेदारी पक्की मान रहे हैं। वही बड़ी पार्टी भाजपा और कांग्रेस ने अभी तक नामों की घोषणा नहीं की है। दौड़ में पूर्व प्रत्याशी से लेकर पूर्व विधायक से जुड़े लोग हैं।
इसके अलावा कई ऐसे लोग भी हैं जो नाम के लिए छोटे दलों से उम्मीदवारी मिलने की भी बाट जोह रहे हैं। वैसे अब नामांकन शुरू हो जाएगा। ऐसे में बड़े दलों में टिकट पर टकटकी लगाए लोगों की तस्वीर जल्द सामने आ जाएगी।

Leave a Reply