नावाबाजार (पलामू) :
नावाबाजार प्रखंड के सभी पूजा पंडालों में नवरात्र के सप्तमी तिथि को विशेष पूजा अर्चना के साथ हीं पूजा पंडालों की कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया गया। पंडालों का कपाट खुलते हीं मां की दर्शन को ले श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। चनेया गांव के नवयुवक कमेटी के अध्यक्ष जय कुमार दुबे के द्वारा पूजा पंडाल का विधिवत उद्घाटन किया गया। इसके बाद मां कालरात्रि की धार्मिक मंत्रोचारणो के बीच पूजा अर्चना किया गया। लोगों ने क्षेत्र के हरियाली व खुशहाली का कमाना की।
इससे पूर्व पूजा पंडाल में मां की प्रतिमा स्थापित करने को लेकर भव्य रूप से कलश यात्रा बाजे गाजे के साथ निकाली गई। पूजन कार्य में समाजसेवी पटेल दुबे, पूर्व जिला परिषद सदस्य अनूज राम, खदेरन दुबे, निरंकार दुबे, पुरूषोतम पांडेय, प्रहलाद दुबे, छोटू दुबे, बीरू दुबे, विकाश दुबे, बिनोद दुबे, अनीता देवी, सुनीता देवी, संपूर्ण देवी, कौशल्या देवी, जागृति देवी, श्वेता देवी सहित कमेटी के लोग व प्रबुद्ध वर्ग के लोग शामिल थे।

