परंपरा के अनुसार भंडार में सप्तमी को निकाला कलश शोभा यात्रा

विश्रामपुर (पलामू)

विश्रामपुर प्रखंड के भंडार गांव के नव प्रभात क्लब के द्वारा कलश शोभा यात्रा प्राचीन व धार्मिक परंपरा के अनुसार सप्तमी को निकाला गया। कलश यात्रा की शुरुआत पूजा पंडाल से हुई। जो गाजे बाजे के साथ कलश यात्रा गांव में भ्रमण के बाद कौरव नदी पहुंचा। जहां वैदिक मंत्रोचारणों के बीच कलश में जल भरा गया। इसके बाद श्रद्धालु जय माता दी के जयघोष के बीच वापस पूजा पंडाल पहुंचे। जहां विधि विधान के साथ कलश की स्थापना कराई गई। कलश यात्रा में कल्ब अध्यक्ष अशोक पांडेय,अमरनाथ पांडेय,वेद प्रकाश पांडेय,प्रकाश पांडेय,रामलाल शर्मा,गणेश नाथ पांडेय,विजय दुबे,अमर्थ पांडेय,डोडो पांडेय,नीरज कुमार,सतीश पांडेय,दिलीप पांडेय,विकाश दुबे,सुरेंद्र दुबे,प्रकाश शर्मा, ओम प्रकाश शर्मा,रघु शर्मा,विजय पासवान,राजू साव,प्रेम शंकर दुबे,नितिन दुबे,टिंकल दुबे,मुकेश दुबे,अविनाश पांडेय,विनोद पांडेय,दिवाकर पांडेय,सुभाष पांडेय छोटू,प्रेमलाल पासवान,पिंटू शर्मा,मदन साव,सोनू पासवान,अनिमेष ठाकुर,नंदलाल पांडेय सहित कई लोग मौजूद थे।

Leave a Reply