बारियातू (लातेहार)
बारियातू स्थित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर बारियातू में शनिवार को शारदीय नवरात्रि महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुभारंभ प्रधानाचार्य जितेन्द्र राम एवं वरिष्ठ आचार्य शशि कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से मां शारदे, ऊं एवं भारत माता की तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं पुष्प अर्पित कर किया। कार्यक्रम में सर्वप्रथम प्रधानाचार्य के द्वारा नौ कन्याओं की पूजा अर्चना की गई। कक्षा षष्ठ, सप्तम एवं अष्टम के बहन कशिश कुमारी प्रियांशी कुमारी, श्वेता कुमारी, जानवी कुमारी,रुचि कुमारी अंशु कुमारी, मानवी कुमारी के द्वारा महिषासुर वध का मंचन किया गया। कार्यक्रम प्रधानाचार्य ने मां दुर्गा के नौ रूपों का वर्णन किया। उन्होंने नवरात्रि पूजा के महत्व को विस्तार से प्रकाश डालते हुए बताया कि मां दुर्गा की भक्ति एवं शक्ति सदैव शुभ फलदायी होती है। सिध्दि और साधना की दृष्टि से शारदीय नवरात्र को अधिक महत्वपूर्ण माना गया है। कार्यक्रम को सफल बनाने में आचार्य लक्ष्मण राम युवराज कुमार,वीणा देवी, खुशबू कुमारी, मधुबाला कुमारी, वंदना सिन्हा, लक्ष्मी मंडल, सोनाली कुमारी का महत्वपूर्ण योगदान रहा।