मेदिनीनगर (पलामू)
श्री रामचरितमानस नवाह्न पारायण यज्ञ का 48 वा अधिवेशन का शुभारंभ बुधवार को कलश यात्रा के साथ हुआ ।कलश यात्रा में सैकड़ो की संख्या में श्रद्धालु महिला पुरुष रंग बिरंगे परिधानों में कलश लिए यज्ञ मंडप पहुंचे जहां बैदिक मंत्रोच्चारण के साथ कलश स्थापना कराया गया ।जल यात्रा में निकले श्रद्धालु औरंगा नदी तक पैदल गए व नदी से विधि विधान के साथ कलश में पवित्र जल भरकर यज्ञ मंडप तक पँहुचे। इस दौरान वैदिक मंत्रोच्चारण एवं जय श्री राम के जयकारे से पूरा क्षेत्र भक्ति में हो गया। कलश यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं के जयकारे तथा कलश यात्रा में महिलाओं की पंक्तिबद्ध शैली मनोरम दृश्य प्रस्तुत कर रहा था। मौके पर उपस्थित आचार्य एवं पंडितों ने कलश स्थापना कराया। इस बर्ष रामचरितमानस नवाह्न परायण यज्ञ का 48 वां अधिवेशन है ।गुरुवार से प्रातः कालीन अयोध्या से पधारे विद्वत जनों के द्वारा श्री रामचरितमानस नवाह्न परायण का संगीत मय पाठ व रात्रि में कथा प्रवचन व देर रात्रि में रामलीला का मंचन किया जाएगा जो 9 दिनों तक लगातार चलेगा। यज्ञ की पूर्णाहुति 12 अक्टूबर को होगी।इस मौके पर यज्ञ मंडप को आकर्षक ढ़ंग से सजाया गया हैं। इस मौके पर यज्ञ समिति के अध्यक्ष आनंद सिंह, उपाध्यक्ष शिवकुमार सिंह,कोषाध्यक्ष उमेश प्रसाद, सुशील सिंह, उमाशंकर सिंह,, महासचिव लीलेश्वर सिंह,, सूरज प्रकाश सिंह,सचिव शशि सिंह, उपेंद्र सिंह, विनोद ठाकुर, समेत दर्जनों लोग उपस्थित थे।

