विश्रामपुर (पलामू)
भाजपा नेत्री संध्या सिंह ने गुरुवार को झारखंड के चुनाव सह प्रभारी हिमंत विस्वा शर्मा से पार्टी के रांची स्थित प्रदेश कार्यालय में मुलाकात की। अमरइसकेअलावा सिंह भाजपा विधायक दल के नेता बाउरी व प्रदेश के क्षेत्रीय महामंत्री नागेंद्र नाथ त्रिपाठी से भी मिलीं। संध्या सिंह ने पार्टी के आला नेताओं के साथ आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर चर्चा किया। उन्होंने उक्त सभी नेताओं को विश्रामपुर विधानसभा सहित पलामू प्रमंडल के वर्तमान राजनीतिक हालात की जानकारी दी। हिमंत विश्व शर्मा ने संध्या सिंह को संगठन को विस्तारित करने के कार्य में जुट जाने को कहा। शर्मा ने संगठन में ज्यादा से ज्यादा महिलाओं को जोड़ने पर बल दिया।