श्री राम चरित मानस नवाह्न पारायण यज्ञ समिति की बैठक। कार्य समिति का गठन

मेदिनीनगर (पलामू)

दुर्गा पूजा के अवसर पर आयोजित होने वाले श्री राम चरित मानस नवाह्न पारायण यज्ञ को सफल बनाने हेतु पोलपोल बाजार प्रांगण में एक बैठक आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता समिति के पूर्व अध्यक्ष आनंद सिंह ने किया।बैठक में सर्व समिति से 47 वे अधिवेशन के सफल संचालन के लिए कमेटी का गठन किया गया ।आनंद सिंह को पुनः अध्यक्ष बनाया गया। शशि कुमार सिंह को सचिव, शिवकुमार सिंह को उपाध्यक्ष ,उमेश कुमार को कोषाध्यक्ष, लीलेश्वर सिंह को महासचिव, उमाशंकर सिंह व विनोद ठाकुर को पूजा अध्यक्ष ,सूर्य प्रकाश सिंह व कमलेश राम भोजन अध्यक्ष, प्रयाग राम, ठाकुर विनोद सिंह, गुप्तेश्वर प्रसाद को सुरक्षा अध्यक्ष ,मलिक कुमार सिंह व सुरेश प्रसाद को स्वागत अध्यक्ष, सुरेश राम व सुशील कुमार सिंह को अंकेक्षक महेंद्र प्रसाद व सरोज लाल को मूर्ति प्रभारी ,सजावट समिति में अरविंद कुमार गुप्ता, नीतीश कुमार ,अमन कुमार गुप्ता ,अमित कुमार, विशाल कुमार ,अमित लाल ,मुकुल प्रसाद ,सुभाष लाल ,सौरभ कुमार ,आशीष प्रसाद ,हिमांशु कुमार ,संतन लाल, छोटू लाल, सोनू प्रसाद को रखा गया है ।वही रामानुज तिवारी, रामचंद्र पांडेय,संतोष कुमार पांडेय,लक्ष्मण सिंह ,रामकिशोर पांडेय, ललित सिंह ,नन्द लाल सिंह आदि लोगों को संरक्षक मंडल में रखा गया है ।यज्ञ का शुभारंभ आश्विन शुक्ल पक्ष प्रतिपदा से प्रारंभ होगा जो दशमी तिथि तक चलेगा ।यज्ञ के दौरान प्रातः कालीन अयोध्या के मानस मण्डली द्वारा नवाह्न परायण का संगीतमय पाठ व रात्रि में कथा प्रवचन व रात्रि नव बजे से मिर्जापुर के कलाकारों के द्वारा रामलीला का मंचन किया जाएगा। यज्ञ की तैयारी अभी से ही शुरू कर दी गई है इसके लिए प्रचार प्रसार चन्दा उगाही का कार्य किया जा रहा है।

Leave a Reply