- अहले सुबह से ही शुरू हो गई थी पूजा अर्चना,भजन कीर्तन और भंडारे का भी आयोजन विश्रामपुर (पलामू)
विश्रामपुर प्रखंड के कधवन गांव स्थित बक्सबाबा धाम पर नागपंचमी के दिन भव्य वार्षिक मेला लगा। मेला में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी.अहले सुबह से ही पूजा अर्चना का दौर शुरू हो गया था.जो सारा दिन चलता रहा। मंदिर का परिक्रमा कर श्रद्धालु नाग बाबा को दूध व लावा का भोग लगवाते रहे। बक्सबाबा और लक्ष्मणिया फुआ के जयकारे से पूरा धाम परिसर गुंजमान रहा। आयोजन कमिटी द्वारा धाम परिसर में भजन कीर्तन और भंडारा के अलावा कई तरह के धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया था। वरीय समाजसेवी सह राजनेता अभिमन्यु सिंह उर्फ बबलू सिंह, ओबीसी एकता अधिकार मंच के केंद्रीय अध्यक्ष ब्रह्मदेव प्रसाद,डेंटल कॉलेज के चेयरपर्सन दिनेश प्रसाद सिंह,कृष्ण कुमार मिश्रा उर्फ दाऊ मिश्रा सहित कई दिग्गज मेला में पहुंचे। सबने बक्स बाबा की विशेष पूजा अर्चना की। बक्सबाबा धाम के पुजारी मथुरा पाठक ने बताया कि जो भी व्यक्ति सच्चे मन से नाग बाबा की पूजा कर मनोकामना मांगता है वह अवश्य पूर्ण होता है। मेला के सफल आयोजन में भाजपा नेता सतीश्वर प्रसाद सिंह,प्रवीन सिंह,रामकुमार सिंह उर्फ पप्पू सिंह,ओमकार सिंह,अखिलेश सिंह,देवेंद्र सिंह,जयनंदन सिंह,अनूप सिंह,अनिल सिंह,पिंटू सिंह,धनवंत सिंह,धीरेंद्र सिंह धीरू,कारू सिंह सहित कई लोगों का अहम योगदान रहा।
बाक्स : आस्था का प्रतीक है बक्स बाबा धाम
कधवन का बक्स बाबा धाम स्थानीय लोगो के आस्था के प्रतीक है.बक्स बाबा धाम में नाग बाब का मंदिर है। मान्यता है कि किसी भी विषैले जीव-जंतु के काटने के बाद यहां आकर पूजा-अर्चना करने से व्यक्ति ठीक हो जाता है। यहां प्रत्येक वर्ष नागपंचमी के अवसर पर वार्षिक मेला लगता है। इस मेला में दूर-दूर से श्रद्धालु आते है। नाग पंचमी के दिन आस-पास के दर्जनों गांव के लोग नमक का सेवन नही करते। नाग पंचमी के दिन लोग सिर्फ मीठा भोजन व फल खाते है। बक्स बाबा को मानने वालो में हिन्दू ही नही आस-पास गांव के मुस्लिम समुदाय के लोग भी शामिल है। नाग बाबा पर सिर्फ दूध व लावा चढ़ाया जाता है। जिनकी मन्नत पूरी होती है वे मंदिर परिसर में भगवा झंडा लगाते है।

