मेदिनीनगर (पलामू)
पलामू जिला के नवपदस्थापित जिला शिक्षा अधीक्षक संदीप कुमार का पलामू जिला झारोटेप टीम के द्वारा गर्म जोशी के साथ स्वागत किया गया है जिला शिक्षा अधीक्षक महोदय से उपस्थित सभी सदस्यों का परिचय कराया गया समयाभाव के कारण जिला शिक्षा अधीक्षक ने अगले दो-तीन दिन में आकर मिलने को कहा और शिक्षक हित में सभी तरह का सहयोग करने के लिए अपनी सहमति जताई उन्होंने कहा की पलामू जिला को शिक्षा के क्षेत्र में अव्वल करना मेरा कार्य होगा एवं शिक्षकों को सम्मानपूर्वक अपने कर्तव्य का निर्वाहन करने हेतु प्रेरित किया।स्वागत करता में पलामू जिला झारोटेप अध्यक्ष मनोज मेहता महासचिव विनय कुमार उपाध्यक्ष पवन कुमार गुप्ता संजय कुमार कोषाध्यक्ष राम उपेंद्र पांडे जिला मीडिया प्रभारी संजय चौधरी पिंकू जी रोशन जी अमोद कुमार प्रमोद कुमार इत्यादि कई शिक्षक ने माल्यार्पण कर एवं बुके प्रदान कर जिला शिक्षा अधीक्षक का स्वागत किया।

