बसपा का विश्रामपुर विधान सभा स्तरीय बैठक हुई संपन्न

विश्रामपुर (पलामू)

विश्रामपुर विधान सभा स्तरीय बैठक का आयोजन बी मोड़ स्थित गोपाल राम के हाल में की गई। जहां मुख्य अतिथि राज्य सभा सांसद रामजी गौतम, केंद्रीय राज्य प्रभारी गया चरण दिनकर, केंद्रीय राज्य प्रभारी राम बाबू चिरगाईया, केंद्रीय राज्य प्रभारी श्री कांत जी, विशिष्ट अतिथि बसपा प्रदेश अध्यक्ष भावी प्रत्याशी राजन मेहता, प्रदेश महासचिव मनीष कुमार, प्रमुख संघ प्रदेश उपाध्यक्ष गीता मेहता, गढ़वा जिला अध्यक्ष प्रमोद कुमार, पलामू अध्यक्ष अजय भारती, गोपाल राम सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे। मुख्य अतिथि ने कहा की आगामी विधान सभा चुनाव जल्द ही होने वाला है। सभी कार्यकर्ता तन मन से लग जाए व संगठन को मजबूत करे।‌ कार्यकर्ता ही पार्टी के रीढ़ होते हैं। बसपा झारखंड में मजबूती के साथ चुनाव लड़ेगी। मौके पर राजन मेहता ने कहा की विश्रामपुर विधान सभा की जनता के लिए चौबीस घंटा तत्पर है। हर मुसीबत में साथ देने के लिए तैयार हैं। उन्होंने जनता से विधान सभा में बसपा को मजबूत करने की अपिल की। वहीं गीता मेहता ने कहा की जनता के लिए राजन मेहता हर समय साथ रहे हैं और आगे भी हर समय रहेंगे। उन्होंने जनता से राजन मेहता को हर संभव मौका देने का निवेदन किया।

Leave a Reply