भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ ईश्वर सागर चंद्रवंशी ने किया पौधरोपण

विश्रामपुर (पलामू)

विश्रामपुर के नावाडीह कला में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ ईश्वर सागर चंद्रवंशी के द्वारा 51 इमारती व फलदार पौधा लगाया गया। श्री चंद्रवंशी भाजपा कार्यक्रताओं को भी पौधारोपण के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संतुलन के लिए पौधारोपण व उनका संरक्षण बेहद जरूरी है। पेड़ पौधे नही होने के कारण भयावह गर्मी पड़ रही है। नदिया सुख रही है, हजारों जीव, जंतु प्रतिदिन पानी नही होने के कारण मृत्यु हो रही है। उन्होंने कहा कि सभी लोग पांच पांच पौधा लगाएं तो लाखो पौधे लगाया जा सकता है। पर्यावरण को संतुलन बनाया जा सकता है व बारिश की संभावनाएं काफी बढ़ सकता है। श्री चंद्रवंशी ने लोगों को सामूहिक रूप से पौधारोपण और संरक्षण का संकल्प दिलवाया। मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष महादेव प्रसाद यादव,भाजपा नेता धीरेन तिवारी, सुऐब शाह,असलम बहादुर सहित कई लोग मौजूद थे।

Leave a Reply