मेदिनीनगर नगर निगम क्षेत्र में पेयजलापूर्ति व्यवस्था ध्वस्त , सतीश कुमार

मेदिनीनगर (पलामू) :

मेदिनीनगर नगर निगम क्षेत्र में सरकारी जल आपूर्ति पूरी तरह ध्वस्त हो गई है। सप्ताह में अधिक से अधिक तीन-चार दिन पानी सप्लाई होता है। वह पानी भी गंदा होता है। उक्त बातें आजसू पार्टी के केन्द्रीय सचिव सतीश कुमार ने कही है। उन्होंने कहा कि पदाधिकारी के बहाने कई तरह के हैं। कभी टंकी में पानी नहीं चढ़ पाया, कभी नदी में ज्यादा पानी आ गया, कभी मोटर जल जाता है व कभी फुटबॉल जाम हो जाता है। पानी न तो फिल्टर होता है और न ही ब्लीचिंग पाउडर व फिटकिरी का प्रयोग होता है। ठिकेदार सब कुछ ठीक दिखाकर पीएचडी व निगम के पदाधिकारियों को चांदी का जूता दिखाकर बिल पर हस्ताक्षर करा कर बिल निकाल ले रहा है। जिला प्रशासन पूरी तरह मूकदर्शक बनी हुई है। नगर निगम क्षेत्र की जनता को जहर पिलाया जा रहा है। कई गंभीर बीमारियों का शिकार गंदे पेयजल से हो रहे हैं। राज्य के पेयजल व स्वच्छता मंत्री मिथिलेश ठाकुर इसी प्रमंडल का प्रतिनिधित्व करते हैं। उपायुक्त को भी पेयजलापूर्ति की व्यवस्था संज्ञान में है। मगर कोई सुधार नहीं हो रहा है। उन्होंने उपायुक्त से अविलंब पेयजलापूर्ति में सुधार कराने की मांग की है।

Leave a Reply