क्षेत्र के गणमान्य लोगों को मुस्लिम समुदाय के लोगों ने किया सम्मानित
मेदिनीनगर (पलामू)
मोहर्रम के मौके पर पोलपोल बड़का पथ्थर चौक के पास मुस्लिम समुदाय के लोगों ने मजिस्ट्रेट राजीव रंजन सतबरवा थाना के एस आई गणेश मुंडा,सरजा मुखिया पति आनंद कुमार, पोलपोल मुखिया पति व शिक्षक भरदुल सिंह,अधिवक्ता संतोष कुमार पांडेय आदि लोगो को पगड़ी बांधकर सम्मानित किया।बुधवार को पहलाम के साथ मोहर्रम संपन्न हो गया। इस मौके पर फतेह निशान, सिपर, ताजिए का आकर्षक प्रदर्शन के साथ आपसी सदभाव का नजारा पेश किया गया। बड़ी संख्या में लोगों ने पूरी अकीदत के साथ पारंपरिक ढंग से मोहर्रम जुलूस निकाला। साथ ही यादें शहीदान-ए-कर्बला में फातेहा नजर किए। मर्सिया पढ़ा पोलपोल ,सरजा व विभिन्न मोहल्लों व आसपास के गांवों के अखाड़ों, ताजियों व सिपर भ्रमण का सिलसिला बुधवार को दिन के करीब 2 बजे से शुरू हुआ। यह दिन भर चला। इसमें हुजूम उमड़ पड़ा। बड़का पथर के पास का अखाड़ा मिलन विशेष आकर्षण का केंद्र बना रहा। ताजिया व अखाड़ों के भ्रमण व प्रदर्शन से पोलपोल व आसपास का क्षेत्र पूरी तरह मोहर्रममय हो गया। अखाड़ियों ने फन-ए-सिपाहगिरी व पारंपरिक अस्त्र-शस्त्रों के साथ करतब दिखाए। पुलिस ने भी जगह-जगह व्यवस्था बनाने में पूरा सहयोग किया। सैकड़ोकी संख्या में लोग कर्बला पहुंचकर फातेहा नजर करा रहे हैं। इनमें ज्यादा संख्या महिलाओं की रही।इस मौके पर डॉ शमीम अंसारी,इम्तियाज अंसारी, अजीज अंसारी, आफताब अंसारी, शहजाद अंसारी, सद्दाम हुसैन,ललित कुमार सिंह,, विपिन सिंह, प्रभु राम, अखिलेश सिंह महेंद्र सिंह,, धर्मराज सिंह, बसंत राम, समेत सैकड़ो लोग उपस्थित थे।