जेवीपी सुप्रीमों ने मुहर्रम कमेटियों और ताजिया कलाकारों को किया सम्मानित विश्रामपुर (पलामू) झारखंड विकास पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष रजनीश रंजन उर्फ विकाश दुबे ने सोमवार को विश्रामपुर विस क्षेत्र के अल्पसंख्यक गांवों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने सभी मुहर्रम कमेटी के पदाधिकारियों व ताजिया कलाकारों को सम्मानित किया। इसके अलावा उन्होंने ताजिया सिप्पड़ निर्माण में आर्थिक सहयोग भी किया। इस क्रम में मुहर्रम इंतजामिया कमिटी ने भी विकाश दुबे का जोरदार स्वागत किया। विकाश दुबे ने कहा कि मुहर्रम बलिदान का पर्व है। मुहर्रम सत्य और न्याय के लिए अंतिम दम तक लड़ने की प्रेरणा भी देता है। उन्होंने कहा कि किसी भी धर्म का पर्व हो उसे आपसी भाईचारे के बीच मनाने की जरूरत है। मिलजुलकर मनाने से पर्व का महत्व बढ़ जाता है। मौके प्रो. फरीद खान,कॉलेज खान,अंजार खान,आलम अंसारी,तौफीक खलीफा,डब्लू चौबे सहित कई लोग मौजूद थे।