पड़वा में छात्रों को मिला निशुल्क साइकिल

पंडवा (पलामू):

झारखंड सरकार का महत्वाकांक्षी योजना उन्नति का पहिया के तहत सोमवार को आठवीं क्लास पास के छात्रों के बीच निःशुल्क साइकिल का वितरण बीआरसी पंडवा में प्रमुख गीता मेहता, बीडीओ चंद्रदेव प्रसाद, बीईईओ हरिप्रसाद ठाकुर व प्रभारी कल्याण प्राधिकारी पूजा रानी ने संयुक्त रूप से किया। मौके पर प्रमुख गीता मेहता ने कहा कि सरकार के महत्वाकांक्षी योजना के तहत बच्चों को जो साईकिल मिल रहा है इससे बच्चों को अपने घर से दूर स्थित विद्यालय में पैदल नहीं जाना पड़ेगा। मौके पर बीडीओ चंद्रदेव प्रसाद ने कहा कि सरकार का उन्नति का पहीया कार्यक्रम के तहत बच्चों को साइकिल उपलब्ध कराया जा रहा है। बच्चों में इसे लेकर उत्साह का माहौल है । उन्होंने उपस्थित बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि आप सभी भारत के भविष्य हो। कहा की आप सभी लक्ष्य साधकर अपनी पढ़ाई करें। और अपने आप को स्थापित करें। मौके पर बीईईओ हरि प्रसाद ठाकुर ने बताया कि पंडवा से 776 बच्चों की सूची जिला को भेजी गई थी। जिसमें अभी 600 साइकिल प्राप्त हुआ है। जिसमें आज 280 बच्चों के बीच साइकिल का वितरण किया गया। मौके पर प्रभारी कल्याण पदाधिकारी पूजा रानी ने बताया कि साइकिल अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ा वर्ग व अल्पसंख्यक वर्ग के बच्चों के बीच वितरित की जा रही है। मौके पर मध्य विद्यालय बासु की छात्रा खुशी कुमारी ने बताया कि साइकिल मिलने से वह काफी खुश है। इस मौके पर शिक्षक नेता रामानुज प्रसाद, लेखपाल जयप्रकाश ठाकुर, शिक्षक अभय कुमार तिवारी पंकज कुमार अनिल सिन्हा, बिहार के ओमप्रकाश सिंह सुभाष चंद्र ओझा संजय मेहता सतेंद्र मेहता इंद्रजीत कुमार सहित दर्जनों उपस्थित थे।

Leave a Reply