सतबरवा (पलामू)
सतबरवा थाना क्षेत्र एन एच 39 रांची मोदीनगर मुख्य मार्ग में हुई सड़क मौत को लेकर शनिवार को मृतक के परिजनों ने सड़क को ढाई घंटे किया जाम। घटना
शुक्रवार की रात 8:30 बजे की है। हमेशा की तरह वीरेंद्र कुमार उम्र करीब 35 वर्ष पिता राजा साव सड़क किनारे अपने पिकअप गाड़ी खड़ा करके बाजार करने वाले का सामन उतारने के लिए जैसे ही पिछे आया कि पिछे से डाभ लदा पिकअप ने धक्का मार दिया। युवक घायल हो गया। स्थानीय लोगों लोगों की मदद से घायल बिरेंद्र कुमार को तुंबागड़ा हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया जहां पर घायल युवक का दो घंटे केइलाज के दौरान मौत हो गई।

मृतकके परिजनों को सतबरवा पुलिसके द्वारा तत्काल सुविधा वह पोस्टमार्टम में देर होने की वजह गुस्साएं परिजनों ने सड़क पर शव रखकर रांची मेदिनीनगर मुख्यमार्ग को जाम कर दिया। जाम करीब ढाई घंटे रहा। सीओ कृष्ण मुरारी तिर्की व थाना प्रभारी अंचित कुमार को काफी मशक्कत व भाजपा प्रदेश मंत्री मनोज सिंह के द्वारा मृतक के परजनों को हर तरह से साथ देने व सरकारी मुआवजा दिलाने के साथ समझाने बुझाने के बाद जाम हटाया गया। वही थाना प्रभारी अंचित कुमार ने बताया कि पिकअप गाड़ी व ड्राइवर को पकड़ लिया गया है।