अवैध रूप से बालू का कर रहे थे ढुलाई
पड़वा (पलामू):
पंडवा पुलिस ने बुधवार को अहले सुबह दो ट्रैक्टर को अवैध बालू ढुलाई करते हुए जब्त किया है।पंडवा थाना प्रभारी चंद्रशेखर यादव ने बताया कि बुधवार की सुबह गस्ती में निकले थे। इसी बीच दो ट्रेक्टर अवैध बालू ढुलाई करते पाया जिसे जब्त किया गया है।बताया की दोनो ट्रैक्टर बालू लेकर बटसारा के तरफ से पाटन मोड़ तरफ ले कर जा रहा था। जब्त कर पंडवा थाना प्रभारी ने पंडवा थाना में ला कर आगे की कार्रवाई कर रही है। मालूम हो की दोनो ट्रैक्टर में कोई नंबर नही है।

