सेवानिवृत्त रसोईया ने पेंशन चालू कराने के नाम पर शिक्षक पर 140000 रुपये ठगने का लगाया आरोप

बरवाडीह् (लातेहार)

बरवाडीह प्रखंड के हेंदेहास स्थित राजकीय अनुसूचित जनजाति आवासीय मध्य विद्यालय के अवकाश प्राप्त रसोईया रामविलास परहिया (बैगा) ने शिक्षक नवीन कुमार पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि उक्त विद्यालय के सहायक शिक्षक नवीन कुमार ने पेंशन व कागज़ी प्रक्रिया कराने के नाम पर हमसे एक लाख चालीस हजार रुपए बहला- फुसलाकर कर ठग लिया। उन्होंने बताया कि हम 2022 में रिटायर हुए थे इसके बाद शिक्षक नवीन कुमार को कई किस्तों में एक लाख चालीस हजार रुपए पेंशन चालू कराने के लिए दिया था। उन्होंने कहा कि दो वर्ष में कई बार उनसे पुछता रहा पर उन्होंने हमेशा बैठक नहीं होने की बात कही और कोई काम नही कराया। फिर मै किसी तरह दौड़-धूप कर अपना काम करवाया। जब मै शिक्षक नवीन कुमार से पैसे की मांग करता हु तो वह टाल मटोल कर देते हैं। शिक्षक नवीन कुमार पर रसोइया राम विलास परहिया ने धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए जिले के उपायुक्त गरिमा सिंह को शिकायत पत्र सौंपा है। रसोइया ने बताया कि एक सप्ताह पहले शिक्षक नवीन कुमार , प्रधानाचार्य जीतन मरांडी और राजकीय अनुसूचित जाति आवासीय प्राथमिक विद्यालय हड़गड़वा , चंदवा के प्रधानाचार्य श्री शुकन सिंह हमारे घर पर आए और आवेदन वापस लेने का दबाव बना रहे थे।
वहीं इस संबंध में शिक्षक नवीन कुमार ने बताया कि उक्त आरोप बेबुनियाद है हम उनसे कोई पैसा नहीं लिए हैं। अब देखना है कि एक आदिम जनजाति गरीब परहिया का आवाज़ दबा दिया जाता है या उसे न्याय मिलता है।

Leave a Reply