सामूहिक प्रयास से ही रुकेगा बाल विवाह : डीसीपीओ

बरवाडीह (लातेहार) :

अक्षय तृतिया पर बाल विवाह के रोकथाम के लिए मंदिरों में विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। झारखंड सरकार के निर्देशानुसार अक्षय तृतिया पर्व के अवसर पर संभावित बाल विवाह के रोकथाम हेतू जिला बाल संरक्षण इकाई लातेहार के नेतृत्व में बचपन बचाओ आंदोलन वैदिक समिति चाइल्ड हेल्पलाइन एवं स्थानीय पंचायत जन प्रतिनिधियों की ओर से विशेष अभियान चलाया गया। शुक्रवार को बरवाडीह प्रखंड अंतर्गत पहाड़ी शिव मंदिर में बाल विवाह रोकथाम सह जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन कर लोगों को जागरूक किया गया।
मौके पर जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी रीना कुमारी ने कहा कि बाल विवाह सभ्य समाज के लिए एक अभिशाप है। इसकी रोकथाम के लिए कई स्तरों पर प्रयास जारी है। लातेहार जिला में बचपन बचाओ आंदोलन और स्वयंसेवी संस्था वैदिक सोसाइटी जिला प्रशासन के साथ मिलकर बाल विवाह के रोकथाम हेतु सकारात्मक प्रयास कर रही है। इस दौरान मंदिर के मुख्य पुजारी गिरधारी मिश्रा, बल्लू मिश्रा समेत अन्य पुरोहितों एवं उपस्थित लोगो को बाल विवाह कानून के बारे में विस्तृत जानकारी दी गयी। जिला बाल संरक्षण इकाई के वैदिक सलाहकार मनोज कुमार सिंह ने कहा कि 18 वर्ष से कम उम्र के लड़की और 21 वर्ष से कम उम्र के लड़के का विवाह कानून में जुर्म है। इसके खिलाफ लोगों को सजग और संवेदनशील होकर बाल विवाह रोकने के लिए सकारात्मक पहल करने की जरूरत है। तभी समाज से बाल विवाह समाप्त हो सकता है।
इस दौरान मंदिर परिसर में पोस्टर चिपकाकर एवं उपस्थित ग्रामीणों के बीच पंपलेट का वितरण कर लोगों को बाल विवाह कानून की जानकारी दी गयी। मौके पर पोखरी कला मुखिया नीतू देवी, बचपन बचाओ आंदोलन से रविशंकर, वैदिक सोसाईटी के समन्वयक प्रेम प्रकाश, काउंसलर आरती कुमारी, रूबी कुमारी, कुणाल कुमार, पीएलवी सबिता देवी, रेलवे चाइल्ड हेल्पलाइन समन्वयक विनोद प्रजापति, दीपनारायण यादव, पहाड़ी मंदिर के पुजारी कलोक मिश्रा, आंगनबाड़ी सेविका संगीता देवी, मानवती देवी, लीलावती देवी समेत अन्य लोग उपस्थित थे।
इस दौरान वैदिक सोसाईटी के समन्वयक प्रेम प्रकाश ने मंदिर के पुजारी एवं आम नागरिकों से बाल विवाह को बढ़ावा नहीं देने की अपील की साथ ही बाल विवाह की सूचना टोल फ्री नम्बर 1098 अथवा 112 के माध्यम से देने का आग्रह किया है।

Leave a Reply