भाजपा छोड़ राजद में शामिल हुए युवा भाजपा नेता संजय उपाध्या

विश्रामपुर (पलामू)

विश्रामपुर भाजपा के सक्रिय युवा नेता संजय उपाध्याय भाजपा को छोड़ राजद का सदस्यता ग्रहण किया। इसे ले उंटारी रोड प्रखंड में आयोजित बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के मंच पर इन्हें आमंत्रित किया गया। ज़हां बिहार सरकार के पूर्व केंद्रीय शिक्षा मंत्री सह झारखंड राजद प्रभारी जय प्रकाश नारायण यादव, युवा प्रदेश अध्यक्ष रंजन यादव, प्रदेश राजद प्रवक्ता अनिता यादव, राजद नेता पप्पू सिंह , विश्रामपुर प्रखंड अध्यक्ष सतेंद्र यादव ने संयुक्त रूप से श्री उपाध्याय को राजद का पट्टा पहनाकर पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराया। साथ हीं मंच पर राजद नेताओं कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। विदित हो कि पूर्व भाजपा युवा नेता संजय उपाध्याय विश्रामपुर में पार्टी के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाते रहे थे। वर्तमान परिदृश्य में अपने को अनकंफर्ट महसूस कर पार्टी को छोड़ राजद में शामिल हो गए। साथ हीं महागठबंधन प्रत्याशी ममता भुईयां के चुनावी प्रचार में बढ़-चढ़कर कर अपनी भागीदारी निभा रहे हैं। संजय उपाध्याय ने पत्रकारों को बताया कि महागठबंधन प्रत्याशी ममता भुईयां चुनावी मैदान में बहुत अच्छी स्थिति में है। हर जगह क्षेत्र में भ्रमण के क्रम में सम्मान के साथ समर्थन मिल रहा है। जो सुखद अहसास दिलाएगा। मौके पर राजद के प्रदेश महासचिव नरेश सिंह, जिला अध्यक्ष मोहन विश्वकर्मा सहित गठबंधन के कई लोग मौजूद थे।

Leave a Reply