बिजेपी का बारियातू में पथसभा का आयोजन

बारियातू ( लातेहार)

भारतीय जनता पार्टी मंडल बारियातू शक्ति केंद्र पथसभा का आयोजन सदर पंचायत के नचना ग्राम में पंचायत प्रभारी किशोर प्रसाद के अध्यक्षता में किया गया। पथसभा के बतौर मुख्य अतिथि संजिव कुमार सिन्हा ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि आज हमारे देश में यह पहला प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी हैं जो दश वर्षों के कार्य काल में 175 योजनाओं को धरातल पर उतारा है जिससे सभी वर्गो को सिधा लाभ मिल रहा है। वहीं अपने देश के संस्कृति, सभ्यता व धर्म की रक्षा के लिए तत्पर रहते हैं। मोदी जी के नेतृत्व में अपने देश का पुरे विश्व में डंका बज रहा है। इस लिए हम सभी को बीस मई को अपना अपना वोट एक नम्बर कमल फूल छाप पर बटन दबाकर भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार कालिचरन सिंह चतरा लोकसभा क्षेत्र से पांच लाख पार वोट से जिताकर विजय बनाएं। वहीं सेवा निवृत्त शिक्षक बालदेव प्रसाद ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मेरे फैन हैं पर अपने देश के लिए भगवान हैं। साथ ही कहा कि मै पंडित जवाहरलाल नेहरू के समय से सभी प्रधानमंत्री के कार्य काल को देखा है पर नरेंद्र मोदी जैसा प्रधानमंत्री नहीं देखा। आज अपना भारत देश मोदी जी के नेतृत्व में विकास की ओर बढ़ रहा है। इस लिए हम सभी को अपने अपने बूथ में सत प्रतिशत वोट कमल फूल छाप पड़े इसकी गारंटी हम सभी को लेना होगा। पंचायत प्रभारी किशोर प्रसाद ने कहा कि हमारे पंचायत में छः बूथ है सभी बूथों पर कमल खिलेगा इसकी गारंटी है। वहीं ओबीसी जिला उपाध्यक्ष देवनन्दन प्रसाद, मंडल अध्यक्ष लव कुमार सिंह, सांसद प्रतिनिधि सत्येन्द्र कुमार सिंह,ब्रज मोहन राम,झूलन प्रसाद, महेंद्र प्रसाद सहित अन्य लोगों ने भी सभा को संबोधित किया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों का धन्यवाद ज्ञापन पावन प्रसाद ने किया। मौके पर अरविंद प्रसाद, सुमित कुमार, संदीप शर्मा, कमलेश ठाकुर, दीपक प्रसाद,राम कुमार प्रसाद, सानू प्रजापति, निरंजन राम,राजिवन प्रसाद,राजू सिंह सहित काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply