मेदिनीनगर (पलामू)
जनहित के मुद्दों पर स्वास्थ्य मंत्री ने लिया संज्ञान, विधायक ने अपने पुत्र के विवाह समारोह का भी दिया निमंत्रण
रांची (झारखंड)
मनिका विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक सह झारखंड विधानसभा सभापति श्री रामचंद्र सिंह ने झारखंड सरकार के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी से उनके आवास पर शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान विधायक ने अपने विधानसभा क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं एवं क्षेत्र की आवश्यकताओं से स्वास्थ्य मंत्री को अवगत कराते हुए उनके समाधान को लेकर विस्तृत चर्चा की।
विधायक श्री रामचंद्र सिंह द्वारा उठाए गए जनहित से जुड़े मुद्दों पर स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने गंभीरता से संज्ञान लेते हुए मौके पर ही आवश्यक पहल की तथा समस्याओं के समाधान में हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।
विधायक ने कहा कि क्षेत्र की जनता की समस्याओं का समाधान और जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाना उनकी प्रमुख जिम्मेदारी है। इसी उद्देश्य से वे लगातार संबंधित विभागों एवं सरकार के मंत्रियों से समन्वय स्थापित कर क्षेत्र के विकास के लिए प्रयासरत हैं।
पुत्र के विवाह समारोह में शामिल होने का दिया निमंत्रण
इस अवसर पर विधायक श्री रामचंद्र सिंह ने स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी को अपने पुत्र विजय बहादुर सिंह के विवाह समारोह में शामिल होने के लिए सादर आमंत्रित किया।
स्वास्थ्य मंत्री ने सहर्ष निमंत्रण स्वीकार करते हुए विधायक एवं उनके परिवार को अग्रिम बधाई और शुभकामनाएं दीं। साथ ही नवदंपति के सुखद, समृद्ध एवं मंगलमय वैवाहिक जीवन की कामना की।
यह मुलाकात जनहित के मुद्दों पर सार्थक चर्चा के साथ-साथ आपसी आत्मीयता एवं पारिवारिक संबंधों की भी परिचायक रही।

