चार अभियुक्त गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल, लूटे गए आभूषण, मोबाइल फोन एवं हत्या में प्रयुक्त रस्सी सहित अन्य सामान बरामद।
मेदिनीनगर (पलामू)
पुलिस अधीक्षक, पलामू के निर्देशानुसार गठित SIT ने की त्वरित कार्रवाई; घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल, लूटे गए आभूषण, मोबाइल फोन एवं हत्या में प्रयुक्त रस्सी सहित अन्य सामान बरामद।
कांड का सारांश
नावाबाजार थाना कांड संख्या- 66/2026, दिनांक 21.10.2026, धारा 140(3)/3(5) बी.एन.एस. के तहत वादी शशि पासवान, पिता- जयनाथ पासवान, ग्राम- बसना के लिखित आवेदन के आधार पर उनकी पत्नी गीता देवी के अपहरण के संबंध में प्राथमिकी दर्ज कराई गई।
प्राथमिकी के अनुसार, दिनांक 20.10.2026 की रात्रि में गीता देवी दुर्गा पूजा पंडाल से अपने घर लौट रही थीं। इसी दौरान उनके लापता होने की सूचना प्राप्त हुई। दिनांक 21.10.2026 को दोपहर में उनका शव घर के समीप धान के खेत में संदिग्ध एवं विभत्स अवस्था में बरामद किया गया। घटना की गंभीरता एवं संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक, पलामू द्वारा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, विश्रामपुर के नेतृत्व में एक विशेष अनुसंधान दल (SIT) का गठन किया गया।
पुलिस की कार्रवाई एवं घटना का उद्भेदन
गठित SIT द्वारा मामले की गंभीरता से जांच करते हुए तकनीकी एवं अन्य उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर संदिग्धों को चिह्नित किया गया। अनुसंधान के क्रम में प्राथमिकी अभियुक्त दीपरंजन पाण्डेय उर्फ छोटू उर्फ कारू तथा अन्य तीन संदिग्धों को पूछताछ के लिए थाना लाया गया।
- पुलिस के अनुसार, पूछताछ एवं अनुसंधान के क्रम में यह बात सामने आई कि चारों अभियुक्तों ने दुर्गा पूजा की दशमी के दिन पूजा पंडाल देखने के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर लूटपाट की योजना बनाई थी। इसी उद्देश्य से दिनांक 20.10.2026 की रात्रि में घर लौट रही गीता देवी को अकेला पाकर खेत की ओर ले गए तथा उनके आभूषण लूट लिए।
- अनुसंधान में प्राप्त जानकारी के अनुसार, महिला द्वारा अभियुक्तों को पहचान लेने तथा शोर मचाने पर अभियुक्तों ने उनके साथ मारपीट की और गला दबाकर उनकी हत्या कर दी।
- पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई के दौरान चारों अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। उनकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल, मृतका से लूटे गए आभूषण, गला घोंटने में प्रयुक्त रस्सी तथा अन्य सामान बरामद किए गए हैं। मामले में आगे की विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण
- दीपरंजन पाण्डेय उर्फ छोटू (उर्फ कारू), उम्र– 22 वर्ष, पिता- राकेश पाण्डेय उर्फ टूना पाण्डेय, ग्राम- रजहारा, नीम पेड़ के पास, थाना- नावाबाजार, जिला- पलामू।
- रोहित पाण्डेय, उम्र-24 वर्ष, पिता- तरुण पाण्डेय, ग्राम- रजहारा, नीम के पास, थाना- नावाबाजार, जिला- पलामू।
- आकाश शुक्ला उर्फ भूलन शुक्ला, उम्र- 26 वर्ष, पिता- अजय शुक्ला, स्थायी पता- ग्राम चौरा, थाना- लेस्लीगंज, जिला- पलामू; वर्तमान पता- ग्राम रजहारा, थाना- नावाबाजार, जिला- पलामू।
- विक्की पासवान उर्फ विकास पासवान, उम्र- 25 वर्ष, पिता- राजेश पासवान, ग्राम- लोहड़ी, थाना- पड़वा, जिला- पलामू।
बरामद सामान की विवरणी
- एक हिरो कंपनी का स्ट्रीम मोटरसाईकल, रजी० न० JH14M7086
- एक उजला रंग का अपाची मोटरसाईकिल (चोरी का जिसमें फर्जी नंबर प्लेट लगा हुआ)
- चार एंड्राइड मोबाईल
- मृतिका से लूटे गए आभूषण
- खून एवं मिट्टी लगा अभियुक्त का कपडा
- गला घोटने में प्रयुक्त रस्सी
गिरफ्तार अभियुक्तों का आपराधिक इतिहास
दीपरंजन पाण्डेय उर्फ छोटू
- नावाबाजार थाना कांड संख्या- 106/2023, धारा 341/342/323/324/325/385/504/379/34 भा.दं.वि.।
- नावाबाजार थाना कांड संख्या- 51/2024, धारा 303(2) बी.एन.एस.।
- नावाबाजार थाना कांड संख्या- 66/2024, धारा 303(2) बी.एन.एस.।
- नावाबाजार थाना कांड संख्या- 82/2025, धारा 305(3)/331(4) बी.एन.एस.।
- नावाबाजार थाना कांड संख्या- 81/2025, धारा 303(2)/3(5) बी.एन.एस.।
आकाश शुक्ला उर्फ भूलन शुक्ला
- सदर थाना कांड संख्या- 08/2026, धारा 111(3)/111(4)/336(2)/338/340(2)/61(2) बी.एन.एस. एवं धारा 25(1)(बी)/26/35 आर्म्स एक्ट।
- नावाबाजार थाना कांड संख्या- 106/2023, धारा 341/342/323/324/325/385/504/379/34 भा.दं.वि.।
विक्की पासवान उर्फ विकास पासवान
उपलब्ध विवरण के अनुसार, इनके विरुद्ध पड़वा थाना, शहर थाना तथा गढ़वा शहर थाना में चोरी एवं चोरी के सामान की बरामदगी से संबंधित पूर्व के कांड दर्ज हैं।
छापामारी दल में शामिल पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मी
- श्री चिरंजीव मंडल, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, विश्रामपुर।
- श्री मृत्युंजय गोप, प्रशिक्षु पुलिस उपाधीक्षक सह थाना प्रभारी, विश्रामपुर।
- श्री रामाशीष पासवान, पु.नि. सह अंचल निरीक्षक, पाण्डु कैंप, रेहला।
- श्री संजय कुमार यादव, थाना प्रभारी, नावाबाजार।
- श्री अंचित कुमार, थाना प्रभारी, पड़वा।
- श्री सुशील उरांव, ओ.पी. प्रभारी, नवगढ़ा ओ.पी.।
- श्री चिंटू कुमार, पु.अ.नि., पड़वा थाना।
- श्री सुबोध कुमार, पु.अ.नि., नावाबाजार थाना।
- श्री ऋषिकेश दुबे, पु.अ.नि., विश्रामपुर थाना।
- श्री अमर कुमार, पु.अ.नि., नावाबाजार थाना।
- श्री शैलभ कुमार, पु.अ.नि., विश्रामपुर थाना।
- नावाबाजार, विश्रामपुर एवं पड़वा थाना के सशस्त्र बल।
पलामू पुलिस की अपील
पलामू पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल नजदीकी थाना अथवा पुलिस को दें। पुलिस अपराध नियंत्रण, अपराधियों की गिरफ्तारी तथा आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।
पुलिस अधीक्षक,
पलामू

