बरवाडीह (लातेहार)
नवरात्रि के अवसर पर क्षेत्र भ्रमण कार्यक्रम के तहत मनिका विधानसभा क्षेत्र के विधायक रामचंद्र सिंह रेलवे क्लब पूजा पंडाल पहुंचे। यहां उन्होंने मां दुर्गा के दरबार में विधिवत पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इस दौरान उन्होंने पूजा समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों से मुलाकात कर दुर्गा पूजा के सफल आयोजन के लिए सभी को शुभकामनाएं दीं।विधायक ने पूजा पंडाल में श्रद्धालुओं की उपस्थिति और पूजा समिति की ओर से की गई व्यवस्थाओं की सराहना की। इस दौरान पूजा समिति के सदस्यों ने विधायक को अगले दिन आयोजित होने वाले भंडारे में शामिल होने का निमंत्रण दिया, जिसे उन्होंने स्वीकार किया।विधायक रामचंद्र सिंह ने कहा कि दुर्गा पूजा आस्था, भक्ति और आपसी भाईचारे का प्रतीक है। ऐसे धार्मिक आयोजनों से समाज में एकता, सद्भाव और सहयोग की भावना मजबूत होती है। उन्होंने सभी को दुर्गा पूजा की शुभकामनाएं देते हुए शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में त्योहार मनाने की अपील की।

