हरिहरगंज (पलामू)
उपायुक्त पलामू दिलीप सिंह शेखावत तथा पुलिस अधीक्षक कपिल चौधरी ने शनिवार की शाम हरिहरगंज व महाराजगंज में निर्मित पूजा पंडाल का निरीक्षण किया। वहीं पूजा समिति के सदस्यों से सुरक्षा संबंधित जानकारी ली। साथ ही आवश्यक निर्देश दिया। मौके पर छतरपुर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी प्रशांत कुमार, बीडीओ पारितोष प्रियदर्शी, पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी देवव्रत पोद्दार, सहित कई प्रशासनिक तथा पुलिस अधिकारी, नवयुवक सांस्कृतिक समिति अध्यक्ष ओमप्रकाश अकेला सहित कई सदस्य व पुलिस बल उपस्थित थे।

