दो अलग -अलग सड़क हादसे में राजद नेत्री व सीएचओ घायल

हरिहरगंज (पलामू)

हरिहरगंज थाना क्षेत्र में शनिवार को हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में राजद नेत्री समेत दो लोग घायल हो गए। पहली घटना कूलहिया जगदीशपुर गांव के समीप हुई, जहां स्कूटी से गिरकर कौवाखोह कोल्हुआड़ा निवासी राजद नेत्री संगीता कुशवाहा गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसे में उनका एक पैर फ्रैक्चर हो गया। दूसरी घटना सीमावर्ती बिहार के पोला गांव के समीप मेदिनीनगर-औरंगाबाद मुख्य मार्ग पर हुई। बाइक दुर्घटनाग्रस्त होने से गढ़वा नगर ऊंटारी निवासी 24 वर्षीय उज्जवल यादव घायल हो गए। बताया जाता है कि उज्जवल बिहार के अरवल में सीएचओ के पद पर पदस्थापित हैं और बाइक से घर लौट रहे थे। उनके चेहरे और हाथ में चोटें आई हैं।सूचना पर एनएचएआई एम्बुलेंस की मदद से घायलों को हरिहरगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां डॉ. अरविंद दास, डॉ. राजेश कुशवाहा व डॉ. देवेन्द्र कुमार की देखरेख में इलाज किया गया। प्राथमिक उपचार के बाद संगीता कुशवाहा को बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया, जबकि उज्जवल को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई।

Leave a Reply