हरिहरगंज (पलामू)
दुर्गा पूजा नवयुवक संघ समिति के तत्वावधान में गुरुवार की रात्रि प्रखंड क्षेत्र के रक्सैल तेंदुआ गांव में श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया गया । कार्यक्रम का शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि झामुमो के प्रखंड अध्यक्ष अमित कुमार सिंह ने दीप प्रज्वलित कर व फीता काट कर किया। मौके पर उन्होंने कहा कि दुर्गा पूजा हमारी संस्कृति और धर्म का महत्वपूर्ण हिस्सा है। वहीं श्रीमद्भागवत कथा हमें प्रेम, भक्ति, सद्भाव और सत्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती है। इस दौरान कथावाचक सुदर्शनाचार्य जी महाराज ने श्रद्धालुओं को श्रीमद्भागवत की महिमा का अमृतमय रसपान कराया। भजन और प्रवचन से पूरा पंडाल भक्तिमय बना रहा। इस अवसर पर आचार्य नवीन पाठक, सुमित कुमार, कुंदन सिंह, गोलू सिंह, रामप्रताप सिंह, कृष्णा सिंह, प्रमोद सिंह, रितिक कुमार सहित पूजा समिति के सभी सदस्य और बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

