मेदिनीनगर (पलामू)
दुर्गा पूजा पर्व के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने, अवैध शराब के निर्माण एवं बिक्री पर रोक लगाने तथा असामाजिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक, पलामू के निर्देशानुसार आज दिनांक 15.10.2026 को जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में अवैध शराब के विरुद्ध विशेष छापामारी अभियान चलाया गया।
- अभियान के दौरान विभिन्न स्थानों पर अवैध शराब निर्माण में प्रयुक्त जावा महुआ एवं महुआ शराब को विनष्ट किया गया। कार्रवाई का थाना-वार विवरण निम्नवत है—
- किसुनपुर पिकेट क्षेत्र:
किसुनपुर पिकेट अंतर्गत ग्राम अंगरा, अरेदाना एवं जागोडीह में छापामारी कर करीब 150 किलोग्राम जावा महुआ एवं अवैध शराब को विनष्ट किया गया।
- नावा जयपुर थाना क्षेत्र:
नावा जयपुर थाना अंतर्गत ग्राम हुरदगा में अवैध शराब के विरुद्ध छापामारी अभियान चलाकर करीब 250 किलोग्राम जावा महुआ विनष्ट किया गया।
- उंटारी रोड थाना क्षेत्र:
ग्राम लकड़ही में छापामारी कर करीब 150 किलोग्राम जावा महुआ को विनष्ट किया गया।
- तरहसी थाना क्षेत्र:
ग्राम कसमार के यादव टोला में करीब 60 किलोग्राम जावा महुआ विनष्ट किया गया। ग्राम कसमार में करीब 40 किलोग्राम जावा महुआ एवं 5 लीटर महुआ शराब को विनष्ट किया गया।
- पांकी थाना क्षेत्र:
गुप्त सूचना के आधार पर ग्राम कोनवाई में छापामारी कर करीब 100 किलोग्राम जावा महुआ विनष्ट किया गया।
- पीपरा थाना क्षेत्र:
ग्राम गजना में विभिन्न ठिकानों पर छापामारी कर करीब 200 लीटर जावा महुआ तथा ग्राम रोंगा एवं बुड रोंगा में करीब 150 लीटर जावा महुआ विनष्ट किया गया। इसके अतिरिक्त, क्षेत्र के अन्य संभावित स्थानों पर भी अवैध शराब के विरुद्ध छापामारी अभियान चलाया गया।
पलामू पुलिस की अपील:
पलामू पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि दुर्गा पूजा पर्व को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने में पुलिस-प्रशासन का सहयोग करें। अवैध शराब के निर्माण, भंडारण एवं बिक्री से संबंधित किसी भी प्रकार की सूचना स्थानीय थाना या पुलिस को दें। सूचना देने वालों की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।
पलामू पुलिस द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध अभियान आगे भी जारी रहेगा।

