बरियातू- दुर्गा पूजा पंडालों का एसडीपीओ ने किया औचक निरीक्षण, शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील

पुलिस अधिकारियों ने गोनिया और बारियातू के पूजा पंडालों का लिया जायजा

बारियातू (लातेहार)

दुर्गा पूजा शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर रविवार को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी उमेश प्रसाद सिंह, अनुमंडल पुलिस निरीक्षक अशोक सिंह कुमार एवं प्रभारी थाना प्रभारी अनूप कुमार ने गोनिया और बारियातू स्थित दुर्गा पूजा पंडालों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने पूजा पंडालों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था एवं विधि-व्यवस्था का जायजा लिया।
बारियातू प्रखंड मुख्यालय स्थित दुर्गाबाड़ी पूजा पंडाल पहुंचने पर अधिकारियों ने मां दुर्गा का आशीर्वाद प्राप्त किया और प्रसाद ग्रहण किया। इसके बाद पूजा समिति के सदस्यों से मुलाकात कर उनका कुशल-क्षेम जाना। अधिकारियों ने कहा कि दुर्गा पूजा के दौरान शांति एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखने के साथ श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सहायता के लिए बारियातू पुलिस लगातार क्षेत्र में गश्त कर रही है।
उन्होंने थाना क्षेत्र की सभी दुर्गा पूजा समितियों से अपील की कि वे आपसी भाईचारे, शांति और सौहार्द के साथ पूजा संपन्न कराएं। साथ ही, विधि-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस प्रशासन को सहयोग करें, ताकि त्योहार के दौरान किसी प्रकार की अप्रिय घटना न हो।
मौके पर थाना प्रभारी अनूप कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक जितेंद्र कुमार, सहायक अवर निरीक्षक छोटू पंडा, सशस्त्र बल के जवान, पूजा समिति के पदाधिकारी एवं सदस्य तथा कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष रीगन कुमार उपस्थित थे।
एसडीपीओ का नाम ठीक करें
दोहराव हटाकर समाचार कसें
पुलिस अपील को प्रमुख बनाएं

Leave a Reply