हरिहरगंज (पलामू)
राष्ट्रीय ओबीसी महासभा की राष्ट्रीय कोर कमेटी एवं महिला मोर्चा की कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. वंदना, झारखंड प्रदेश अध्यक्ष विरेंद्र यादव तथा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष अनिता यादव की अनुशंसा पर संगीता कुशवाहा को ओबीसी महिला मोर्चा का पलामू जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। संगठन के प्रति निष्ठा, सक्रियता और सामाजिक सेवा के प्रति समर्पण को देखते हुए उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। मनोनयन पर ओबीसी मोर्चा के वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। कार्यकर्ताओं ने विश्वास जताया कि संगीता कुशवाहा के नेतृत्व में महिला मोर्चा को नई ऊर्जा मिलेगी और संगठन का विस्तार होने के साथ महिलाओं की भागीदारी और अधिक मजबूत होगी।

