हरिहरगंज,( पलामू )
प्रखंड क्षेत्र में रविवार को कलश स्थापना होने के साथ ही शारदीय नवरात्र महोत्सव आरंभ हो गया । सुबह में मेन बाजार स्थित दुर्गा मंदिर से ढोल ताशा, डीजे के साथ जलयात्रा निकाली गई । जो नगर भ्रमण करते हुए बटाने नदी पर पहुंची । यहा से जल कलश भर कर मंदिर मे स्थापित किया गया । साथ ही पुजारी पंडित लक्ष्मण शरण वैद्य के द्वारा श्री दुर्गा सप्तशती का सस्वर नवाह पाठ से पूरा शहर भक्तिमय बन गया है । वही रात्री मे अखाड़ा पूजन कार्यक्रम संपन्न हुआ । आयोजक नवयुवक सांस्कृतिक समिति के द्वारा मंदिर तथा आसपास के परिसर मे रोशनी की शानदार सजावट करने के साथ शहर मे हर तरफ ध्वनि विस्तारक लगाया गया है । साथ ही रात्री में वृंदावन से आए कलाकारों द्वारा रासलीला का मंचन किया गया। इस रासलीला का आयोजन नवमी तिथि की रात्री तक किया जाएगा।उधर बजरंग दल बेलोदर, जय भवानी संघ महाराजगंज के अलावा तेंदुआ, सुलतानी, बभंडी , पीपरा,ढाब सहित दर्जनों गांव में कलश स्थापना के साथ शारदीय नवरात्र महोत्सव का आगाज हुआ। जल यात्रा में पूजा समिति के अध्यक्ष ओम प्रकाश अकेला , सचिव विकास विश्वकर्मा, भोला गुप्ता, ज्ञान प्रकाश, बीनू जायसवाल, विश्वदीप कुमार,संतोष प्रजापति, रिंकू शौंडिक, विकास जायसवाल, विजय जायसवाल, बल्लू बलराम, गोपाल प्रसाद, रामजी सिंह,पंकज कुमार, आशीष जायसवाल,दिलीप कुमार, तुषार कुमार,दिलीप स्वर्णकार,दिनेश स्वर्णकार, करण राजवीर, शशि कुमार, सहित कई लोग शामिल थे ।

