हरिहरगंज (पलामू)
शारदीय नवरात्र एवं दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर रविवार को हरिहरगंज थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य रूप से बिहार के औरंगाबाद एसडीपीओ सुशील कुमार मौजूद थे ।
इसकी अध्यक्षता बीडीओ पारितोष प्रियदर्शी जबकि संचालन थाना प्रभारी देवव्रत पोद्दार ने किया। बैठक में अधिकारियों ने विभिन्न दुर्गा पूजा समितियों के पदाधिकारियों को सरकार की गाइडलाइन से अवगत कराते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कहा गया कि हर साल की तरह इस वर्ष भी पूजा आपसी भाईचारे, प्रेम और सौहार्द के साथ मनाएं। शांति व्यवस्था बनाए रखना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। अधिकारियों ने लोगों से किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान नहीं देने तथा इंटरनेट मीडिया पर भ्रामक या आपत्तिजनक सूचनाएं प्रसारित करने से बचने की अपील की। कहा गया कि किसी भी असामाजिक तत्व की गतिविधि या संदिग्ध हरकत की सूचना तत्काल पुलिस-प्रशासन को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके। पूजा समितियों की ओर से ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त करने, आवागमन के रास्तों की साफ-सफाई, निर्बाध बिजली आपूर्ति और पूजा पंडाल का सीसीटीवी से निगरानी सहित कई सुझाव दिए गए। बैठक में सीओ मनीष कुमार सिंहा, कुटुंबा थाना प्रभारी चंद्रहास सिंह, एसआई संतोष कुमार, कुमार सौरभ ,संजय कुमार, आर कोटवार,एएसआई भूपेंद्र सिंह, लखन महतो ,विद्युत जेई गुणवंत कुमार, नगर पंचायत जेई सुबोध कुमार,कूलदीप कुमार, नवयुवक सांस्कृतिक समिति के अध्यक्ष ओम प्रकाश अकेला, व्यवस्थापक भोला प्रसाद गुप्ता, सचिव विकास विश्वकर्मा, सांसद प्रतिनिधि राजीव रंजन, गंगा जायसवाल, अशोक जायसवाल, विश्वदीप कुमार, वार्ड पार्षद बृजनंदन साव , रामजी पासवान, त्रिपुरारी राम, अवधेश मेहता, राजेश शौंडिक, शंभू सिंह,अजय सिंह, उदय सिंह,संतोष प्रजापति , अरूण मिश्रा,बलू बलराम, अजीत सिंह, जितेंद्र विश्वकर्मा, अशोक यादव,महादेव यादव मुस्लिम अंसारी, लखन यादव ,अतहर हुसैन, कलीम शाह, अविनाश सिंह, कृष्णा सिंह,संजय मेहता सहित बड़ी संख्या में दोनों समुदाय के गणमान्य लोग उपस्थित थे।

