हरिहरगंज (पलामू)
प्रखंड क्षेत्र के कौवाखोह ग्राम में अखिल भारतीय भुईयां कल्याण समिति प्रखंड कार्यकारिणी की बैठक हुई। इसमें आगामी 4 अक्टूबर को एनपीएस पिरोजी के परिसर में होनेवाले भुईयां कल्याण समिति की बैठक सह मिलन समारोह की तैयारी पर चर्चा की गई। इसकी जानकारी देते हुए समिति के प्रखंड अध्यक्ष राम प्रसाद भुईयां ने बताया कि मिलन समारोह कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि जेल सुपरिटेंडेंट राजमोहन कुमार, पूर्व लोकसभा प्रत्याशी प्रभात भुईयां, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी रौशन कुमार, भूतपूर्व सैनिक अजय भुईयां, सेवानिवृत्त शिक्षक गिरजा राम , रामस्वरूप राम सहित समाज के कई वक्ता शामिल होंगे। साथ ही समाज के कल्याण हेतु विचार रखेंगे। उन्होंने समाज के लोगों से भारी संख्या में इस कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है। इस अवसर पर संगठन मंत्री जनेश्वर भुईयां ,उपाध्यक्ष सह मुखिया प्रतिनिधि सतेन्द्र भुईयां, सुरेंद्र राम सहित कई लोग उपस्थित थे।

