महात्मा गांधी प्रश्नोत्तरी :सरस्वती कृष्णानन्द स्मृति प्रतिभा सम्मान का आयोजन

मेदिनीनगर (पलामू)

‘मिशन समृद्धि’ के तत्वावधान में महात्मा गांधी के पलामू भ्रमण के शताब्दि वर्ष में विभिन्न आयोजनों की कड़ी की शुरूआत राजकीय पिछड़ी जाति बालिका आवासीय उच्च +2 विद्यालय, अयोध्या कोल्हुआ (चैनपुर) पलामू में आयोजित सरस्वती कृष्णानन्द स्मृति प्रतिभा सम्मान के तौर पर महात्मा गांधी प्रश्नोत्तरी के माध्यम से की गई। ध्यातव्य है कि स्व.सरस्वती श्रीवास्तव और कृष्णा नन्द के पुत्र पंकज श्रीवास्तव सेवानिवृत ग्रामीण बैंककर्मी और निरन्तर सक्रिय लेखक हैं और उनकी पत्नी शीला श्रीवास्तव ‘मिशन समृद्धि’के माध्यम से पलामू में सामाजिक,आर्थिक,साहित्यिक, सांस्कृतिक,राजनैतिक मोर्चे पर निरन्तर सक्रिय रहती है।सरस्वती-कृष्णा नन्द स्मृति प्रतिभा सम्मान को पंकज-शीला श्रीवास्तव के दोनों पुत्रों परिमल प्रत्युष और परिमल परितोष ने प्रायोजित किया है।
इस प्रश्नोत्तरी में महात्मा गांधी के जीवन से सम्बन्धित मल्टीपुल च्वाइस प्रश्न थे सभी प्रश्नो के मान बराबर थे।इस प्रतियोगिता में विद्यालय की कक्षा 7 और 8 की 74छात्राओं ने भाग लिया।
प्रथम पुरस्कार-रू 1000/-, द्वितीय पुरस्कार-रू -700, तृतीय पुरस्कार -रू 500 की राशि निर्धारित थी।प्रथम पुरस्कार कक्षा आठ की छात्रा शिवानी कुमारी ने 69 अंक, द्वितीय पुरस्कार कक्षा आठ की छात्रा परिणीति कुमारी ने 66 अंक और तृतीय पुरस्कार कक्षा सात की छात्रा आराध्या कुमारी ने 65 अंक प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।हर्ष और गौरव की बात यह रही कि प्रतियोगिता में भाग लेने वाली शेष छात्राओं को भी सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया।

इस प्रतियोगिता की सबसे खास बात यह रही कि किसी प्रतिभागी ने चालीस से कम अंक प्राप्त नहीं किए,जो इस बात का द्योतक में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जीवन को जानने की कितनी जिज्ञासा और ललक है।आवासीय होने के कारण अन्य वर्ग की छात्राएं भी महात्मा गांधी के जीवन से जुड़ी बातों को जानने-समझने के लिए उपस्थित थीं।

छात्राओं की इस बौद्धिक परिपक्वता का श्रेय स्कूल प्रबंधन और शैक्षणिक वातावरण को देना होगा।विधालय के प्रबंधक सीतेश कुमार जी शिक्षक अच्छेलाल का सहयोग अत्यन्त प्रशंसनीय,सराहनीय रहा।इस निमित्त इन दोनों को मिशन समृद्धि की ओर से अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर मिशन समृद्धि से जुड़ी बैजन्ती गुप्ता, आशा शर्मा,वीणा राज डाॅ देव प्रकाश का सक्रिय सहयोग और भागीदारी हमेशा की तरह सराहनीय रही।

Leave a Reply