डगरा पिकेट में जैप जवान ने सर्विस राइफल से खुद को मारी गोली, मौत से मचा हड़कंप

मेदिनीनगर (पलामू )

नौडीहा बाजार थाना क्षेत्र के डगरा पिकेट में तैनात जैप जवान बुचुन पाल ने शनिवार को अपनी सर्विस हथियार से खुद को गोली मार ली। गोली लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। गोली चलने की आवाज सुनकर पिकेट में तैनात अन्य जवान मौके पर पहुंचे, जहां जवान मृत मिला।
घटना की सूचना मिलते ही वरीय पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की। शव को पोस्टमार्टम के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस ने पिकेट में तैनात अन्य जवानों से भी घटना के संबंध में जानकारी ली। आत्मघाती कदम उठाने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है। परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है।

Leave a Reply