सुल्तानी से हरिहरगंज तक निकाली रैली, जनसभा में आरक्षण नीति और एससी-एसटी कानून पर जताई आपत्ति
हरिहरगंज (पलामू)
यूजीसी के नियमों में बदलाव, आरक्षण व्यवस्था में सुधार तथा एससी-एसटी अधिनियम में संशोधन की मांग को लेकर शुक्रवार को हरिहरगंज में स्वर्ण एकता मंच के बैनर तले जनसभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंच के अध्यक्ष अविनाश कुमार सिंह ने की, जबकि संचालन फुटुक कुमार सिंह ने किया। जनसभा में शामिल होने के लिए सूलतानी गांव से दोपहिया और चारपहिया वाहनों के साथ निकले आक्रोश रैली एनएच-98 सड़क से होते हुए हरिहरगंज प्रखंड मुख्यालय पहुंची। जहां रैली सभा में बदल गई। इसमें हरिहरगंज व पिपरा प्रखंड के अलावे आसपास के सीमावर्ती इलाकों से भी बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। इस दौरान वक्ताओं ने यूजीसी के नियमों, आरक्षण व्यवस्था और एससी-एसटी कानून से जुड़ी अपनी आपत्तियों को सामने रखते हुए सरकार से आवश्यक संशोधन की मांग की। बतौर
मुख्य अतिथि रामाधार सिंह ने कहा कि यूजीसी के नियमों और आरक्षण व्यवस्था को लेकर स्वर्ण समाज में असंतोष है। सरकार को ऐसी नीतियां बनानी चाहिए, जिनमें सभी वर्गों के बच्चों को सम्मान अवसर मिल सके। उन्होंने कहा कि स्वर्ण समाज अपने बच्चों के भविष्य और अधिकारों को लेकर अपनी आवाज उठाता रहेगा और सरकार से मांगों पर गंभीरता से विचार करने की अपील की । कहा कि आरक्षण व्यवस्था और यूजीसी से संबंधित नियमों में आवश्यक सुधार किया जाना चाहिए। सभा को प्रिंस प्रताप सिंह, कुमार राजन सिंह, प्रिंस सिंह समेत कई वक्ताओं । वहीं फुटुक कुमार सिंह ने समाज के लोगों से एकजुट होकर अपने अधिकारों के लिए शांतिपूर्ण तरीके से आवाज उठाने की अपील की। बाद में राष्ट्रपति के नाम बीडीओ कार्यालय को ज्ञापन सौंपा गया।मौके पर अंकित पांडेय, आकाश सिंह, सुजीत कुमार सिंह, कृष्ण कुमार सिंह, मुकेश सिंह, मनीष कुमार सिंह, अरुण सिंह, प्रमोद सिंह, धनंजय सिंह, अमित सिंह, हरिशंकर सिंह, संजीव सिंह, मनोज सिंह, अनिल सिंह, अमरनाथ सिंह, बजरंगी सिंह, रजनी सिंह, अभिषेक सिंह, रामप्रताप सिंह, लव सिंह,पंकज सिंह, रॉकी सिंह, सुधीर सिंह समेत बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

