अनुसेवक ने ईमानदारी की मिसाल पेश करते हुए गुम हुए सोने का चेन महिला को लौटाया

हरिहरगंज, (पलामू)

हरिहरगंज प्रखंड कार्यालय में कार्यरत अनुसेवक राजकुमार महतो ने मानवता की मिसाल पेश करते हुए गुम हुए सोने की चेन को उसके वास्तविक मालिक को लौटा दिया है। अनुसेवक राजकुमार के द्वारा महिला को सोने की चेन लौटाये जाने की खबर पूरे क्षेत्र में फैल गई । लोग अनुसेवक की ईमानदारी की खूब प्रशंसा कर रहे हैं। शनिवार को प्रखंड कार्यालय में बीडीओ पारितोष प्रियदर्शी की उपस्थिति में अनुसेवक ने उक्त चेन महिला को सौंपा । चेन मिलते ही महिला भावुक हो गई और राजकुमार के प्रति आभार जताई है। बीडीओ ने बताया कि शहर के बाजार निवासी बर्तन व्यवसायी सतीश गुप्ता की पत्नी काजल गुप्ता की सोने की चेन गुरुवार की सुबह में मार्निंग वॉक के दौरान प्रखंड परिसर में फूल तोड़ने के क्रम में गुम हो गई थी। वह चेन अनुसेवक राजकुमार को मिला था। राजकुमार ने चेन मिलने की जानकारी बीडीओ को दी थी। बाद में शहर के कई स्थानीय व्हाट्सएप ग्रुप में सोने की चेन मिलने की सूचना दी गई थी । उसके बाद चेन के सही मालिक की पहचान कर चेन लौटा दिया गया ।

Leave a Reply