मेदिनीनगर (पलामू)
माननीय मुख्यमंत्री, झारखंड सरकार की पहल से पलामू पुलिस को प्राप्त 31 नए चारपहिया वाहनों को आज दिनांक 12.09.2026 को पुलिस अधीक्षक, पलामू श्री कपिल चौधरी, भा.पु.से. द्वारा जिले के सभी थाना/ओपी को विधिवत सुपुर्द किया गया। इस अवसर पर पुलिस पदाधिकारियों एवं जवानों की उपस्थिति में नए वाहनों को हरी झंडी दिखाकर संबंधित थाना/ओपी के लिए रवाना किया गया।
- नए चारपहिया वाहनों की उपलब्धता से पलामू जिले में पुलिस की गश्ती व्यवस्था, अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था एवं त्वरित पुलिस कार्रवाई को और अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने में महत्वपूर्ण सहायता मिलेगी। विशेष रूप से जिले के ग्रामीण, दुर्गम एवं सुदूरवर्ती क्षेत्रों में पुलिस की पहुंच को बेहतर बनाने तथा किसी भी आपात स्थिति में कम से कम समय में पुलिस बल को घटनास्थल तक पहुंचाने में इन वाहनों की महत्वपूर्ण भूमिका होगी।
- इन वाहनों के माध्यम से थाना/ओपी क्षेत्रों में नियमित एवं प्रभावी गश्ती, संवेदनशील क्षेत्रों की निगरानी, अपराध की रोकथाम, संदिग्ध गतिविधियों पर नजर तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने के कार्यों में पुलिस बल को आवश्यक गतिशीलता प्राप्त होगी। साथ ही, किसी घटना की सूचना प्राप्त होने पर पुलिस द्वारा त्वरित रिस्पॉन्स एवं आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने में भी सुविधा होगी।
- पलामू जैसे विस्तृत भौगोलिक क्षेत्र वाले जिले में पुलिस की मोबिलिटी एवं त्वरित रिस्पॉन्स क्षमता को मजबूत करने की दिशा में 31 नए वाहनों की उपलब्धता एक महत्वपूर्ण कदम है। इससे थाना/ओपी स्तर पर पुलिसिंग की कार्यक्षमता बढ़ेगी तथा आमजनों तक पुलिस की पहुंच और अधिक सुगम एवं प्रभावी होगी।
- पुलिस अधीक्षक, पलामू ने कहा कि उपलब्ध कराए गए इन वाहनों का अधिकतम एवं प्रभावी उपयोग करते हुए पुलिस पदाधिकारी एवं जवान अपराध नियंत्रण, जनसुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था के दायित्वों का और बेहतर तरीके से निर्वहन करेंगे। उन्होंने सभी थाना/ओपी प्रभारियों को वाहनों का समुचित उपयोग सुनिश्चित करने तथा गश्ती एवं पुलिसिंग व्यवस्था को और प्रभावी बनाने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
- पलामू पुलिस आमजनों की सुरक्षा, अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था एवं जनहित में त्वरित, संवेदनशील एवं जवाबदेह पुलिसिंग सुनिश्चित करने के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है।
मौके पर SDPO राजेश यादव, प्रशिक्षु डीएसपी मृत्युंजय गोप, सार्जेंट मेजर सुरेश राम, टाउन थाना प्रभारी ज्योति लाल रजवार समेत कई पुलिस अधिकारी एवं मीडिया कर्मी रहें मौजूद। .

