हैदरनगर ( पलाम)
हैदरनगर प्रखंड के बडंडा बरवाडीह निवासी 50 वर्षीय महेंद्र विश्वकर्मा नेपाल के बाणेश्वर स्थित हाइड्रो पावर प्लांट से पिछले कई दिनों से लापता हैं. उनका मोबाइल बंद है। नेपाल में आई भीषण बाढ़ के बाद परिजन अनहोनी की आशंका से चिंतित हैं. कंपनी ने सभी कर्मियों के सुरक्षित होने की बात कही है, लेकिन महेंद्र से संपर्क नहीं हो पा रहा है. परिजनों ने विदेश मंत्रालय व प्रशासन से महेंद्र का जल्द पता लगाने की गुहार लगाई है.
महेंद्र विश्वकर्मा नेपाल के बाणेश्वर में हाइड्रो पावर प्लांट में नौकरी करते हैं. मार्च महीने तक वह मेघालय में कंपनी के प्रोजेक्ट से जुड़े हुए थे. अप्रैल महीने में उनका बाणेश्वर में ट्रांसफर हुआ था. महेंद्र विश्वकर्मा से संपर्क नहीं होने के कारण परिजन चिंतित हैं और लगातार उनसे संपर्क करने की गुहार लगा रहे हैं.
बताया जा रहा है कि
महेंद्र विश्वकर्मा की पत्नी कलावती देवी ने बताया कि 25 अगस्त को रात में अंतिम बार बात हुई थी उसके बाद बातचीत नहीं हो पा रही है. कंपनी से संपर्क किया जा रहा है लेकिन उनके तरफ से कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया जा रहा है. परिवार और बच्चे काफी चिंतित हैं और वह बात करने की लगातार गुहार लगा रहे हैं.

