हरिहरगंज- राष्ट्रीय खेल दिवस पर सीता +2 उच्च विद्यालय में तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता शुरू

हरिहरगंज (पलामू )

हरिहरगंज स्थानीय सीता टेन प्लस टू उच्च विद्यालय में राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर गुरुवार को तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ ।झारखंड सरकार के निर्देश पर आयोजित प्रतियोगिता 27, 29 और 30 अगस्त को होगी । कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्राचार्य डॉo अजय प्रसाद राय ने छात्र-छात्राओं को संबोधित कर किया । प्राचार्य ने कहा कि खेलकूद से बच्चों का शारीरिक और मानसिक विकास होता है । उन्होंने विद्यार्थियों से सावधानीपूर्वक खेलों में भाग लेने तथा खेल भावना के साथ प्रतियोगिताओं में शामिल होने का आह्वान किया । खेल शिक्षक आलोक कुमार के निर्देशन में कुर्सी दौड़, रस्सी खींच, स्लोगन, निबंध व क्विज प्रतियोगिता आयोजित की गयी. छात्रों और शिक्षकों के बीच हुई रस्सी खींच प्रतियोगिता में छात्रों की टीम विजयी रही । प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया । मौके पर डॉ. नागदेव यादव, डॉ. कन्हैया प्रसाद सिंह, नीरज कुमार सिंह, ऋषिकेश कुमार, कपिल कुलश्रेष्ठ, विनय तिवारी, अबूसाद, अरमान अंसारी, ईश्वर चंद्र, विनय मुंडा समेत अन्य शिक्षक व काफी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद थे ।

Leave a Reply