हरिहरगंज (पलामू )
सरस्वती शिशु विद्या मंदिर हरिहरगंज में गुरुवार को प्रेम और सौहार्द का प्रतीक रक्षाबंधन का त्योहार मनाया गया। इस दौरान बहनों ने भाईयो की कलाई पर राखी बांधकर उनके सुख समृद्धि एवम दीर्घायु होने की कामना की। वहीं मेहंदी रचाओ प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। जिसमें सविता कुमारी कक्षा सप्तम को प्रथम द्वितीय अष्टम की बहन सृस्टि कुमारी एवम तृतीय निक्की कुमारी कक्षा अष्टम एवम चांदनी कुमारी कक्षा षष्ठ को ट्रॉफी देकर एवं शेष प्रतिभगियों को मैडल देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में शिक्षिका सलोनी कुमारी तान्या कुमारी विभा कुमारी कोमल कुमारी मनीषा कुमारी कशिश कुमारी सोनम कुमारी प्रियंका कुमारी नीलिमा मेहता मोहन ठाकुर संजय कुमार सिंह ने सहयोग किया। कार्यक्रम का निर्देशन हंसराज गुप्ता के निर्देशन में संपन्न हुआ । वहीं प्रधानाचार्य के विजयेन्द्र प्रसाद में भैया बहनों को रक्षाबंधन की बधाई दी एवं आपसी भाईचारा बनाए रखने का आग्रह किया ।

