हरिहरगंज- स्तरोन्नत उच्च विद्यालय कटैया में एस‌एमसी का पुनर्गठन , सूरजमल बने अध्यक्ष

हरिहरगंज (पलामू)

हरिहरगंज प्रखंड क्षेत्र के कटैया स्थित स्तरोन्नत उच्च विद्यालय में मंगलवार को एस‌एमसी का पुनर्गठन किया गया। इसके लिए आयोजित अभिभावक बैठक की अध्यक्षता राजेश कुमार सिंह ने किया । इस दौरान पर्यवेक्षक सीआरपी संजय कुमार गुप्ता तथा शिक्षक डॉo नागदेव यादव की उपस्थिति में सूरजमल राम को अध्यक्ष तथा पिंकी देवी को उपाध्यक्ष पद पर चुना गया। इसके अलावे 23 सदस्य का चयन किया गया । वहीं प्रधानाध्यापिका सह सचिव अभिलाषा कुमारी ने सभी नवनिर्वाचित सदस्यों को बधाई देते हुए विद्यालय के विकास में सहयोग की अपील की। इस अवसर पर शिक्षक राकेश कुमार,विनय कुमार रवि, कनक बिहारी मिश्र, विश्वास मिश्रा, चंदन कुमार सहित कई लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply