हरिहरगंज (पलामू )
हरिहरगंज पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी देवव्रत पोद्दार के स्कार्पियो वाहन पर अचानक नीलगाय कूद गई । इससे वाहन पर सवार पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी समेत वाहन पर सवार अन्य पुलिसकर्मी बाल-बाल बच गए। वहीं इस घटना में वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। बताया जाता है कि थाना प्रभारी जिला खनन -टास्क फोर्स की बैठक में शामिल होने के लिए मेदिनीनगर जा रहे थे । तभी एनएच 98 मेदिनीनगर -औरंगाबाद मुख्य मार्ग पर तुकबेरा गांव के समीप चलती वाहन पर अचानक नीलगाय कूद गया । जिससे वाहन अनियंत्रित होकर क्षतिग्रस्त हो गया। तथा वाहन पर सवार थाना प्रभारी समेत अन्य पुलिसकर्मी बाल -बाल बच गए।

