मेदिनीनगर (पलामू)
सदर थाना क्षेत्र के छेछानी टोला निवासी 28 वर्षीय शिक्षक प्रणव पांडे ने सोमवार रात मानसिक तनाव में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजन गंभीर हालत में उन्हें मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। प्रणव चियांकी स्थित हेरिटेज स्कूल में शिक्षक थे। परिजनों के अनुसार वे शांत और स्वभाव से सरल थे। घटना की सूचना पर अस्पताल पुलिस चौकी और सदर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जानकारी ली तथा मामले की जांच और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है।

